NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने लिया संकल्प

गुरुग्राम। सामाजिक संस्था एएसएमआई फाउण्डेशन द्वारा एआईडब्ल्यूसी के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के गांव हरसरु स्थित अंबेडकर चौपाल पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एक पेड़ मां के नाम पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम मानेसर की उप महापौर रीमा चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि यदि सभी ग्रामीण एकजुट होकर मेहनत करें तो गांव में स्वच्छता और विकास के कार्य और तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। पर्यावरण के प्रति सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। गिरते पर्यावरण के स्तर को रोकने के लिए पौधारोपण ही एकमात्र मार्ग है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करें। फाउण्डेशन के संस्थापक शोभा लाल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से संस्था पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करती आ रही है। पर्यावरण विशेषज्ञ शुभ्रा ने पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते हुए महिलाओं से अपने क्षेत्र और स्कूलों में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। कार्यक्रम में पौधारोपण, प्रश्नोत्तर सत्र और महिलाओं ओर बालिकाओं द्वारा गीत, कविता ओर नृत्य  आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सुमन दहिया, कौशल्या, संजय, रमाकांत, दीपक चौहान, मीरा, रीना, प्रमिला, सुशीला, शीला, पूजा, प्रिया आदि का सहयोग रहा।