गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आर्य समाज सेक्टर 7 एक्सटेंशन में 25 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन भक्तिमय वातावरण किया गया। आयोजन में मुख्य रुप से पंजाबी बिरादरी महासंगठन के चेयरमैन बोधराज सीकरी शामिल हुए। महायज्ञ का संचालन यज्ञ के ब्रह्मा पंडित शिवदत्त शास्त्री द्वारा वैदिक रीती-रिवाज व मंत्रोच्चारण के साथ सुचारू एवं विधि-विधान से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बोधराज सीकरी ने मुख्य यजमान के रूप में आहुतियां समर्पित कीं। बोधराज सीकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन के पावन अवसर पर वे समाज हित में 25 अलग-अलग जनकल्याणकारी प्रकल्पों को पूर्ण करेंगे। आर्य समाज में आयोजित यह 25 कुंडीय महायज्ञ उसी कड़ी का एक प्रमुख एवं प्रथम सेवा प्रकल्प है। यजमानों के रुप में गजेन्द्र गोसाईं, धर्मेन्द्र बजाज, ज्योत्स्ना बजाज, अशोक आर्य, सुषमा आर्या तथा पुष्पा नासा ने यज्ञ में हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में योगाचार्य राजपाल आहूजा, दयानन्द वशिष्ठ, विकास रेलन आदि का सहयोग रहा।
आर्य समाज में 25 कुण्डीय महायज्ञ का हुआ आयोजन

