NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

आर्य समाज ने निकाली भव्य प्रभातफेरी, ओम के जयकारों से गुंजायमान हुआ वातावरण

गुरुग्राम। आर्य समाज सेक्टर 7 एक्सटेंशन द्वारा आयोजित किए जा रहे वेद प्रचार सप्ताह, श्रावणी पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायी व गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी सदस्यों का ओम पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया। समाजसेवी प्रमोद सलूजा ने ओम ध्वज दिखाकर प्रभातफेरी को रवाना किया, जबकि वैदिक विद्वान हर्ष प्रिय आर्य ने इसके संयोजक की भूमिका निभाई। विभिन्न मार्गों से प्रभातफेरी निकाली गई। जगह-जगह आर्य सज्जनों द्वारा पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। राम नगर आर्य समाज के प्रधान ओम प्रकाश चुटानी, राजेश आर्य, प्रभु दयाल चुटानी, सुषमा आर्या और विभा आर्य ने प्रभु भक्ति व आर्य समाज के सुमधुर भजन एवं गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। आर्य समाज के प्रधान धर्मेंद्र बजाज ने कहा कि जिस प्रभातफेरी को आर्य केंद्रीय सभा के पूर्व प्रधान अशोक आर्य जी का मार्गदर्शन प्राप्त हो, वह केवल प्रभातफेरी न रहकर एक विशाल शोभायात्रा का रूप ले लेती है। बजाज ने बताया कि सोमवार को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता पटेल नगर आर्य समाज के प्रधान ईश्वर सिंह दहिया करेंगे। आर्य केंद्रीय सभा के महामंत्री जय राज वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि सतीश पुल्यानी, भगत सिंह एवं अनूप कुब्बा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर दयानंद वशिष्ठ, रमेश कमरा, विकास रेलन, रमेश खनेजा, सतीश पुल्यानी, ईश्वर सिंह दहिया, जय राज वर्मा, सुशील मेहता, श्यामा जैन, कृष्णा गाँधी और सुरेखा मेहता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।