गुरुग्राम। साईबर सिटी में हर कोई प्रतिष्ठान अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में जुटा है, ताकि उसकी सेवाओं का लाभ साईबर सिटीवासियों को मिल सके। आंखें शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। आंखों की सुरक्षा व इसके उपचार के लिए हर कोई चिंतित रहता है। इस समस्या का समाधान जर्मन ऑप्टिक्स तकनीक के सहयोग से आईवियर रिटेलर स्पेक्ट्स एन शेड्स ने सेक्टर 65 स्थित एम3एम रूट 65 में शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के पहले जीस विजन सेंटर का शुभारंभ किया है। जीस इंडिया के बिजेनस हेड रोहन पॉल का कहना है कि स्पेक्स एन शैड्स के साथ साझेदारी में एनसीजार क्षेत्र में पहले सेंटर का शुभारंभ किया गया है। अत्याधुनिक जर्मन ऑप्टिकल तकनीक का लाभ साईबर सिटीवासियों को मिल सकेगा। स्पेक्स एन शैड्स की प्रोपराइटर निशी शर्मा का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली विजऩ केयर के लिए दूर न जाना पड़े, इसलिए साईबर सिटी गुरुग्राम को चुना गया है। यह केंद्र साईबर सिटीवासियों को विश्वसनीय और सटीक आईकेयर देने के लिए प्रतिबद्ध है और उनका यही प्रयास रहेगा कि एक ही छत के नीचे अत्याधुनिक मशीनों द्वारा विश्वस्तरीय नेत्र देखभाल की सुविधा मिल सके। इस अवसर पर दोनों प्रतिष्ठानों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
अत्याधुनिक जर्मन तकनीक से आंखों की जांच करा पाएंगे साईबर सिटीवासी

