NCR

सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों की समस्याओं पर बैठक में हुई चर्चा

गुडग़ांव- रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर वेफेयर एसोसिएशन द्वारा गुडग़ांव पुलिस लाइन में बैठक का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि के
रुप में सेवानिवृत पुलिस अधीक्षक रणधीर सिंह भी शामिल हुए। संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लिया। सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई और उनकी समस्याओं का समाधान कराने का मुख्य अतिथि ने आश्वासन भी दिया। मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत अधिकारियों से कहा कि वे अपना बचा हुआ जीवन रचनात्मक कार्यों व जन कल्याण में लगाएं, जिससे उन्हें आत्म संतुष्टि भी मिलेगी। वरिष्ठजनों को संस्था ने पुरुस्कृत भी कराया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी संजय अहलावत, हुकम सिंह, हंसराज, आरडब्ल्यूए के प्रधान महताब दहिया, शमशेर अहलावत, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह, रामतीर्थ, भगत प्रसाद आदि भी शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के तेजवीर दहिया, रण सिंह, सुरेश कुमार, जोगेंद्र संधू, रमेश तेवतिया आदि का भी सहयोग रहा।

Comment here