गुडग़ांवI प्रदेश में निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। नगर निगम के चुनाव अभी नहीं कराए जा रहे हैं। स्थानीय निकाय यानि कि नगर परिषद, नगर पालिका तथा पंचायतों के चुनाव के बाद ही नगर निगम के चुनाव कराए जाएंगे। ऐसा लोगों का मानना है। नगर निगम के मेयर के चुनाव सीधे तौर पर होंगे यानि कि शहरवासी मेयर का चुनाव सीधे रुप से मतदान कर करेंगे। किन नगर निगम में महिला मेयर होंगी, इसकी भी घोषणा कर दी गई है। प्रदेश की 3 नगर निगमों को महिला आरक्षित कर दिया गया है। जिनमें नगर निगम गुडग़ांव, फरीदाबाद व सोनीपत शामिल हैं। गुडग़ांव में अभी वर्तमान में भी महिला मेयर है। 2017 के नगर निगम के चुनाव में मेयर का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया था। गुडग़ांव की अगली बनने वाली नगर निगम की मेयर महिला होगी, इस घोषणा ने मेयर की दावेदारी करने वालों की उम्मीदों पर पानी फेर कर रख दिया है। मेयर की चाह रखने वाले विभिन्न समुदाय के लोग आम जनता में अपनी पैठ बढ़ाने के प्रयास में पिछले कई वर्षों से जुटे हुए थे, वे जहां विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते दिखाई दे रहे थे वहीं अन्य कार्यों में भी सबसे आगे दिखाई देते थे।
अब ऐसे लोगों की संख्या नगण्य ही होती दिखाई दे रही है। मेयर की टिकट के लिए में भी कई दावेदार सक्रिय हो गए थे। अब यह देखना है कि भाजपा किस महिला उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारेगी। स्थानीय सरकार के चुनाव में दिलचस्पी रखने वाले लोगों का कहना है कि दावेदार सोशल मीडिया के माध्यमसे भी शहरवासी तक पहुंचने में लगे थे और खुद को समाजसुधारक के रुप में प्रस्तुत कर मेयर की वेदारी करने में भी पीछे नहीं थे। ऐसे लोगों ने जहां कई निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया, वहीं जनसमस्याएं सुनने के लिए भी शिविरों का आयोजन कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी थी। धरना प्रदर्शन में भी ऐसे लोगों को देखा जा
सकता था। अब लोगों का कहना है कि मेयर पद पर कौन महिला दावेदार होगी। यह देखना बड़ा ही रोचक होगा। हालांकि गुडग़ांव में नगर निगम में महापौर, वरिष्ठ उप महापौर व उप महापौर के पदों पर महिलाएं ही आसीन हैं।

Simply wanna input on few general things, The website style and design is perfect, the content material is rattling superb. “Crime does not pay … as well as politics.” by Alfred E. Newman.