गुडग़ांवI राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के प्रयासों से ही अंबाला को आईएमटी की सौगात मिली है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने अंबाला में आईएमटी को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ी थी और
क्षेत्रवासियों की यह बहुत पुरानी मांग भी थी। आईएमटी के आने से क्षेत्र के युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने
अंबालावासियों की मांग को पूरा किया है। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और खुशहाली भी आएगी। स्थानीय उद्योग भी फलीभूत हो सकेंगे। सांसद के तौर पर उन्होंने अंबाला को गोद लिया हुआ है। एक देश एक संविधान एक झण्डा, हर घर तिरंगा का उद्घोष सार्थक साबित हुआ है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में सभी प्रदेशवासियों ने अपने घरों पर राष्ट्र की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा लहराया। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के लालचौक से तिरंगा यात्रा शुरु हुई थी। 15 अगस्त को यह यात्रा दिल्ली पहुंची थी। उन्हें भी श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का मौका मिला, जोकि उनके लिए एक नया अनुभव था। उन्होंने
स्पष्ट करते हुए कहा कि 30 वर्ष पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ श्रीनगर के लाल चौक से तिरंगा यात्रा शुरु की थी, उस समय और आज में जमीन आसमान का अंतर है। अब देश में कानून व्यवस्था है। व्यवस्था में सकारात्मक व आमूल-चूल परिवर्तन आए हैं। इसी कारण से लाल चौक पर तिरंगा फहराया जा सका है।

https://t.me/s/be_1win/835
References:
Blackjack strategy
References:
https://graph.org/19-Best-No-KYC-Casinos–Gambling-Sites-2026-Top-Anonymous-Casinos-Compared-03-16