NCR

मेजर जनरल एमपी सिन्हा को डा. राजेंद्र प्रसाद फाउण्डेशन ने किया सम्मानित


गुडग़ांव। समाज के प्रति उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को विभिन्न सामाजिक संस्थाएं समय समय पर सम्मानित करती रही हैं ताकि वे समाज का मार्गदर्शन कर समाजहित में और अधिक ऊर्जा से कार्य कर सकें। इसी क्रम में सामाजिक संस्था डा. राजेंद्र प्रसाद फाउण्डेशन द्वारा सेवानिवृत मेजर जनरल एमपी सिन्हा को उनके आवास पर पहुंचकर संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया कि मेजर जनरल एमपी सिन्हा ने अपने कार्यकाल में देश की सीमाओं की रक्षा करने में अहम भूमिका निभाई है और वे सेवानिवृत होने के बाद भी सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। समाज के युवाओं को नई दिशा देते रहे हैं। उनका सहयोग इसी प्रकार बना रहे और वे युवाओं व समाज का और अधिक ऊर्जा से मार्गदर्शन करते रहें इसलिए उन्हें संस्था द्वारा सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर संस्था से जुड़े शुभम कुमार, संदीप सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Comments (1)

  1. Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Comment here