गुडग़ांव, 14 अक्तूबर (अशोक): स्थानीय विधायक सुधीर सिंगला द्वारा गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की आमजन को जानकारी देने के लिए भाजपा से जुड़े सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की टीम ने वेबसाइट तैयार कर उन्हें भेंट की है।
युवा इंजीनियर विवेक बंसल, सुमित बोहरा व विकास चोपड़ा का कहना है कि विधायक द्वारा कराए जा रहे कार्यों की संपूर्ण जानकारी वेबसाइट में दी गई है। उनका उद्देश्य है कि विधायक द्वारा कराए जा रहे जनहित की जानकारी उनके मतदाताओं को भी मिलनी चाहिए। यह वेबसाइट हिंदी व अंग्रेजी भाषा में बनाई गई है।
विवेक बंसल का कहना है कि विधायक जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा रहे हैं, लेकिन आमजनों को पूरी जानकारी न होने के कारण विपक्ष विकास कार्य न होने की शिकायत करता रहता है। अब वेबसाइट के आ जाने से आमजनों को विकास कार्यों की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
गौरतलब है कि इस टीम ने इससे पूर्व भी विकास की बात नामक पोर्टल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी भी आम जनता को दी थी।


Comment here