NCRSportsTechnologyअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

जिमनास्ट भूमिका का वल्र्ड ऐज ग्रुप ट्रामपॉलिन चैंपियनशिप के लिए चयन

गुरुग्राम। बेंगलुरु में आयोजित हुई नेशनल ट्रामपॉलिन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की प्रतिभावान जिमनास्टिक खिलाड़ी भूमिका का चयन भारतीय ट्रामपॉलिन जिम्नास्टिक टीम में हुआ है। अब भूमिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगामी 12 से 15 नवंबर तक चीन में आयोजित होने वाली वल्र्ड ऐज ग्रुप ट्रामपॉलिन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। भूमिका के चयन की खबर मिलते ही हरियाणा के खेल जगत और जिम्नास्टिक खिलाडय़िों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मूल रूप से फरीदाबाद की रहने वाली भूमिका यहीं पर नियमित रूप से कठिन अभ्यास करती हैं। खेल विभाग हरियाणा के पूर्व उपनिदेशक परसराम ने बताया कि हरियाणा के जिम्नास्टिक खिलाड़ी पिछले 4-5 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। परसराम ने भूमिका और उनके प्रशिक्षकों—बलराम और कपिल शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी व आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही गुरुग्राम जिमनास्टिक खेल परिवार के प्रशिक्षक डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, राजकुमार राघव, निर्णायक सपना अदलखा, सविता लाम्बा, कोच शिवाजी बत्रा, कोच सूरज, जज प्रियंका, कोच अफजल, कोच अखिलेश व जाकिर और कोच आरती गुप्ता सहित अन्य खेल प्रेमियों ने भूमिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वर्ण पदक की कामना की है।