NCR

मातृ शक्ति के बिना आत्मनिर्भर भारत की नहीं की जा सकती कल्पना : डा. सुधा यादव


गुडग़ांव। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। मातृ शक्ति के बिना आत्मनिर्भर भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं। देश की नारी अब अबला नहीं है, अपितु सबला बनकर अपने निर्णय स्वयं लेने की ताकत रखती है। उक्त उद्गार भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड एवं चुनाव समिति की सदस्या एवं पूर्व सांसद डा. सुधा यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री एडब्ल्यूपीएल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उद्योगों में भी महिलाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए और महिलाओं को कार्य करने के लिए समुचित वातावरण उपलब्ध कराया जाना भी जरुरी है।

उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रतिष्ठान के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने प्रतिष्ठान के माध्यम से न केवल आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं, अपितु महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से भी आग्रह किया कि महिला शक्ति आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपने घरों से निकलकर प्रतिष्ठानों में काम करें। संजीव कुमार ने कहा कि उनका प्रतिष्ठान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहा है। आने वाले समय में महिलाओं की भागीदारी उद्योगों में और अधिक बढ़ेगी।

उन्होंने सुधा यादव को महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताते हुए कहा कि अब महिलाएं केवल घर तक ही सीमित नहीं है। अब वे इंडस्ट्री से जुडक़र समाज उत्थान के कार्यों में भी बड़ा योगदान दे रही है। इस कार्यक्रम में महिलाओं सहित प्रतिष्ठान के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए।

Comments (1)

  1. Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.bh/register/person?ref=QCGZMHR6

Comment here