LifestyleNCRUncategorizedअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

बस स्टैण्ड के निकट जर्जर सीवर दुर्घनाओं को दे रहा है आमंत्रण

गुरुग्राम। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर के ढक्कन टूटे हुए हैं, जिससे सीवर के मैनहॉल दुर्घटना का कारण बनते जा रहे हैं। कभी भी कोई भयंकर दुर्घटना घटित हो सकती है। शहर के मुख्य बस स्टैण्ड के निकट सडक़ पर पिछले कई दिनों से सीवर का ढक्कन टूट चुका है और सीवर का मैनहॉल खुला हुआ है, जिसके कारण कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। क्षेत्रवासी जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह, रश्मि रानी, गौरवमणि त्रिपाठी, अजय सिंह, विद्यालाल, पवन सिंह, आशीष कुमार जैन, दिलेशवर सिंह, अनिल शर्मा, कुमार गौरव, सुनीता तंवर, अर्चना, मदन आदि का कहना है कि उक्त मार्ग काफी व्यस्त रहता है। बड़ी संख्या में राहगीरों व वाहनों का आना-जाना रहता है। रात्रि के समय क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी न होने के कारण अंधेरा छाया जा रहता है। दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो सकते हैं। यही हाल बाबा प्रकाशपुरी चौक मार्ग चौमा सडक़ का है। यहां पर भी कई स्थानों पर सीवर के ढक्कन जर्जर हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से आग्रह किया है कि जिन सीवरों पर ढक्कन नहीं है या फिर वे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, उन ढक्कनों को बदलवाया जाए और खुले मैनहॉल पर नए ढक्कन लगाए जाएं, ताकि शहरवासियों को संभावित दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।