NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

ओआरसी का रजत जयंती समारोह आजउप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम। धार्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज द्वारा जिले के बिलासपुर क्षेत्र स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर (ओआरसी) परिसर में ओआरसी के रजत जयंती समारोह का आयोजन आज रविवार को धूमधाम से किया जाएगा। संस्था के प्रवक्ता का कहना है कि इस समारोह के मुख्य अतिथि देश के महामहिम उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे। इस दिन अन्य गतिविधियां भी कराई जाएंगी। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी भी शनिवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए परिसर पहुंचे। पूरा परिसर संस्था के ध्वज से अटा पड़ा है। परिसर में स्थित बाबा की कुटिया, कांफ्रेस हॉल, पिरामिड आदि स्थलों को भी फूलमालाओं से सजाया गया है। यातायात पुलिस भी यातायात का सुगम संचालन करने के लिए परिसर में तैनात की गई है। बिलासपुर चौक से ओआरसी तक सडक़ को चकाचक कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में संस्था से जुड़े महिला, पुरुष व समर्पित कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होंगे।