NCR

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड आज करेगा प्रिंस हत्याकांड की सुनवाई मनोचिकित्सक रिपोर्ट को आज करेंगे बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत

गुडग़ांवI प्रिंस हत्याकांड में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड आज शनिवार को सुनवाई करेगा। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने पिछली तारीख पर
मनोचिकित्सक से राय मांगी थी कि आरोपी भोलू की जांच करना उचित होगा। इस राय पर आज मनोचिकित्सक अपनी रिपोर्ट बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने पीडि़त पक्ष की याचिका का गत 13 जुलाई को निपटारा करते हुए जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को आदेश दिए थे कि बोर्ड अपने पूर्व के आदेश पर पुनर्विचार कर यह फैसला ले कि आरोपी भोलू का मामला बालिग आरोपी के रुप में चलाया जाए या फिर नाबालिग आरोपी के रुप में। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए मनोचिकित्सक को राय मांगी थी कि वे अपनी राय दें कि क्या अब भोलू का कोई टेस्ट कराना प्रासंगिक रहेगा या नहीं। टेस्ट से यह पता लग सके कि जब इस घटना को अंजाम दिया गया था, उस समय भोलू को इतनी समझ थी कि वह जो कर रहा है, उसका क्या परिणाम हो सकता है। पिछली तारीख पर मनोचिकित्सक को अपनी रिपोर्ट पेश करनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी। संभवत: आज बोर्ड
के समक्ष मनोचिकित्सक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर देंगे।

Comments (1)

  1. нажмите здесь onlyfake platform

Comment here