NCR

जिला अदालतों में कार्य रहा स्थगित

गुडग़ांवI जिला अदालत की जिला बार एसोसिएशन द्वारा बुधवार को जिले की विभिन्न अदालतों में कार्य स्थगित रखा गया। जिला बार के प्रवक्ता का कहना है कि पानीपत व पलवल की जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ पुलिस विभाग के अभद्र व्यवहार को लेकर जिला बार ने कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया। विभिन्न अदालतों में अधिवक्ता पेश नहीं हुए। प्रॉक्सी अधिवक्ताओं ने पेश होकर मामलों में अगली तारीखें ली। दूर-दराज से आने वाले मुवक्किलों को बड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। इन मुवक्किलों का कहना था कि बुधवार को उनके मामलों की सुनवाई थी, लेकिन कार्य स्थगित होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। जिला बार ने पुलिस विभाग से आग्रह किया है कि पुलिस विभाग को अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता का व्यवहार नहीं करना चाहिए। अधिवक्ता व पुलिस विभाग एक दूसरे के पूरक हैं। ऐसी घटनाओं से दोनों पक्षों को बचना चाहिए, ताकि पानीपत व पलवल जैसी घटनाओं की पुनरावृति न हो सके।

Comments (3)

  1. Хотите знать, кому можно доверять в мире онлайн-казино? Наш справочник проводит независимую экспертизу: проверяем лицензии, процесс выплат и качество игр. Рейтинги объективны — мы не торгуем позициями. Принципы оценки открыты для всех. Подойдёт как новичкам, так и опытным игрокам. Следим за изменениями и регулярно обновляем информацию. Узнать о рейтингах казино

  2. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Comment here