गुडग़ांव, गर्मी की तपन से न केवल साईबर सिटीवासी परेशान
हैं, अपितु जीव-जंतु भी विचलित दिखाई दे रहे हैं। तापमान में लगातार
वृद्धि होती जा रही है और तेज धूप की तपिश ने साईबर सिटीवासियों की
परेशानी भी बढ़ा दी है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान जहां 44 डिग्री
सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक
पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी ने लोगों को पसीने से तरबतर करना शुरु कर दिया
है। राहगीर, रेहड़ी, रिक्शा चालक गर्मी से बचने के लिए पेड-पौधों का
सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम के बदलाव व बढ़ती गर्मी से लोगों के
स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ता दिखाई दे रहा है। शहर के सामान्य
अस्पताल में भी मौसमी बीमारियों से ग्रसित रोगियों की संख्या में वृद्धि
होती जा रही है। रोगी बड़ी संख्या में उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे
हैं। बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए शीतलपेय, नारियल पानी व ज्यूस आदि
की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई देनी शुरु हो गई। गत वर्ष की अपेक्षा
इस वर्ष शीतलपेय की दरों में वृद्धि हो गई है। गर्म हवाओं से बचने के लिए
लोग अपने चेहरे पर कपड़ा आदि बांधे हुए दिखाई देते हैं। बाजारों में भी
ग्राहकों की संख्या पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है। गर्मी के कारण बाजार
भी सुनसान होने लगे हैं। उधर मौसम विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है
कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है।
रात्रि और दिन के तापमान में वृद्धि होगी।
लगातार गर्मी में हो रही वृद्धि से साईबरसिटी परेशान तापमान में हो रही है लगातार वृद्धि मौसमी बीमारियों से ग्रसित रोगियों की संख्या में होती जा रही है वृद्धि


https://t.me/s/iGaming_live/4867
No long roads.
No overexplaining.
Only what matters, when it matters.
Fresh signals.
Clear mechanics.
Moments that feel right — not forced.
This is where rhythm meets timing,
and timing quietly turns into advantage.
You scroll — you get it.
You stay — you feel it.
https://t.me/s/portable_1WIN
Slide in.
Catch the flow.
Stay where momentum lives.