NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

 समाज को बांटने वाली बयानबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग

गुरुग्राम, :सामाजिक संस्था भारत बचाओ संगठन द्वारा सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित शमां पर्यटन केंद्र परिसर में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के सदस्य शामिल हुए। समाज में वैमनस्य फैलाने और धार्मिक व जातीय भावनाओं को आहत करने वाले बयानों पर संगठन के संयोजक विक्रम सिंह यादव ने कहा कि एक तरफ देश के बुद्धिजीवी, धार्मिक और सामाजिक लोग आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए समाज को जोडऩे का प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अपनी बयानबाजी से समाज को तोडऩे का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं और दूसरी तरफ भगवान राम और श्रीकृष्ण के बीच भेद पैदा कर रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप पर की गई टिप्पणी से समस्त कृष्ण भक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके कार्यक्रमों पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं राजनीतिक विश्लेषक संगीत रागी द्वारा एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर अहीर समाज के प्रति की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति समाज के एक वर्ग के प्रति ऐसी मानसिकता रखता है, वह विद्यार्थियों को क्या शिक्षा देता होगा। संगठन ने सरकार से प्रोफेसर संगीत रागी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर सुबे सिंह कांग्रेस’ भगत सिंह, ललित कुमार ,अंबिका यादव अधिवक्ता, अभिषेक अरोड़ा, लालचंद आर्य आर्य समाज से ,सुनील मास्टर ,जगपाल यादव सहित मौजूद रहे।