गुरुग्राम।पति की दीर्घायु के लिए विवाहित महिलाओं ने वीरवार को करवाचौथ का व्रत रखकर भगवान शिव-पार्वती, कार्तिकेय, गणेश का पूजन किया। आधुनिकता के इस दौर में और बदलते परिवेश में करवाचौथ का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। अब युवतियां भी सुयोग्य वर प्राप्ति के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। बड़ी संख्या में युवतियों ने भी करवाचौथ का व्रत रखकर मनवांछित पति की कामना की। परिवार की वृद्ध महिलाओं ने विवाहित महिलाओं को करवाचौथ की कथा सुनाई और उन्हें सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद भी दिया। चंद्रमा को अध्र्य देकर सुहागिनों ने अपना व्रत खोलकर बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।सुहागिनें इस पर्व को धूमधाम से अपने पति की दीर्घायु के लिए मनाती आ रही हैं। बाजारों में भी महिलाओं की भारी भीड़ दिखाई दी।
सुहागिनों ने कथा सुन रखा करवाचौथ का व्रत

