NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति ने बैठक कर बनाई छठ पूजा के आयोजन की रूपरेखा

गुरुग्राम। पूर्वांचल मूल के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति की बैठक का आयोजन संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय की अध्यक्षता में शीतला कालोनी क्षेत्र में किया गया, जिसमें संस्था से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में आगामी छठ पूजा के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई और तैयारियों को लेकर रुपरेखा तैयार की गई। संरक्षक बीएन लाल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कुछ चुनिंदा कलाकारों की सूची तैयार की गई, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अनुमति और व्यवस्थाओं के लिए मेमोरेंडम की रूपरेखा तैयार कर उसे संबंधित अधिकारियों को भेजने की जिम्मेदारी भी तय की गई। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस बात पर जोर दिया कि आगामी छठ महापर्व को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के लिए समिति का हर सदस्य अपना पूर्ण योगदान देगा। अंत में सभी के सहयोग के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया। बैठक में संस्था के संजय कुमार सिंह, रमेश गुप्ता
 संजीव शर्मा, अवधेश शर्मा, मनोज चौधरी, उपेंद्र यादव, विनोद कुमार, सतीश कुमार, रणविजय कुमार, राम ललन, बसंत शर्मा, मनोज सिंह और तारकेश्वर शर्मा आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने-अपने सुझाव रखे।