NCRअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

विभिन्न स्थानों पर भी की गई मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

गुरुग्राम। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना जहां श्रद्धालु व्रत रखकर करते हैं, वहीं गुजरात व महाराष्ट्र मूल के लोग परंपरागत परिधानों में सुसज्जित होकर डांडिया नृत्य के माध्यम से भी करते हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगााल, उड़ीसा के लोग बड़ी संख्या में गुडगांव में अस्थायी व स्थायी रुप से निवास कर रहे हैं। इन लोगों ने अपनी संस्थाएं भी गठित की हुई हैं। संस्थाओं द्वारा सैक्टर 4 स्थित कम्युनिटी सेंटर, साऊथ सिटी, सैक्टर 46, इंद्रप्रस्थ के साथ लगती सोसायटियों में भी मां दुर्गा की पूजा अपने-अपने तरीके से नवरात्रों के दौरान की गई। माता की स्तुति कर देश व समाज के कल्याण के लिए कामना भी की। सोमवार को अष्टमी पूजा के साथ-साथ संधि पूजा भी की गई। लोक संस्कृति नृत्य, पैखा अखाड़ा सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों का भी बड़ा सहयोग मिला और वे बडी संख्या में प्रतिदिन कार्यक्रम में शामिल हुए। उनका कहना है कि साईबर सिटी पूरे 9 दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में लगी दिखाई दी।