गुरुग्राम। बालाजी अनंत राज वेंचर्स लिमिटेड (बीएआरवीएल) ने गुरुग्राम के सेक्टर 63ए में अत्याधुनिक अस्त्रया एक्सपीरियंस सेंटर के भूमि पूजन के साथ बिल्ट-एनवायरनमेंट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की है। लगभग 30,000 वर्ग फुट में फैला यह सेंटर निर्माण क्षेत्र में तकनीक और ज्ञान का एक अनूठा केंद्र बनेगा। बीएआरवीएल और अस्त्रया के संस्थापक आश्मान सरीन का कहना है कि इस सेंटर में रोबोटिक्स, 3डी कंक्रीट प्रिंटिंग, और नई निर्माण सामग्री जैसी आधुनिक तकनीकों को एक ही छत के नीचे लाया जाएगा। इसकी संरचना में आधुनिक स्टील फ्रेम और मजबूत कंक्रीट बेस के साथ एक रोबोट-निर्मित 3डी प्रिंटेड लाउंज भी शामिल होगा। इसके डिस्प्ले गार्डन में रोबोट से तैयार प्लांटर, बैठने की जगह और वॉटर स्ट्रक्चर जैसी कई चीजें प्रदर्शित की जाएंगी। उनका कहना है कि सेंटर के भीतर एक इमर्सिव कॉरिडोर आगंतुकों को दो मंजिल ऊंचे फैब्रिकेशन हॉल तक ले जाएगा, जहाँ लाइव रोबोटिक प्रिंटिंग देखी जा सकेगी। साथ ही, पहली मंजिल पर एक ऑब्जर्वेशन गैलरी और मटेरियल्स लैब भी बनाई गई है। यह आर्किटेक्ट्स, डेवलपर्स और टेक्नोलॉजी पार्टनर को निर्माण के आधुनिक तरीकों को आजमाने का अवसर देगा। इस प्रोजेक्ट के लिए रोबोटिक तकनीक यूरोप के पार्टनर दे रहे हैं, जबकि इसका डिजाइन प्लानर्स इंटरनेशनल ने तैयार किया है। उनका कहना है कि यह सेंटर भविष्य की तकनीकों को वास्तविक रूप में अनुभव करने का एक मंच प्रदान करेगा, जो निर्माण क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा।
गुरुग्राम में रखी गई अस्त्रया एक्सपीरियंस सेंटर की नींव,

