NCRअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

नॉर्थ जोन नेशनल रोल बॉल के विजेता खिलाडिय़ों को आरकेएसए एकेडमी ने किया सम्मानित

गुरुग्राम। नॉर्थ जोन नेशनल रोल बॉल प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और अपने जिले का नाम रोशन किया है। खिलाडिय़ों की सफलता और पदकों की झड़ी के उपलक्ष्य में आरकेएसए मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए अंडर 11 बालिका वर्ग में प्रभलीन व कीर्ति बजाज ने स्वर्ण, अंडर 14 में इवान, अथर्व, वान्या, कार्तिक, उदय ने स्वर्ण तथा अंडर 11 बालक वर्ग में वियान, जिग्यांश, कार्तिक और उदय ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान रोल बॉल एसोसिएशन के महासचिव राज कपूर, डायरेक्टर सुधीर यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र और संयुक्त सचिव हरि शंकर ने खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह और बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में गाड़ी हरसरू के पार्षद जुगनू, विभिन्न रोल बॉल कोच तथा खेल जगत से जुड़े सदस्य मौजूद रहे। सभी ने विश्वास जताया कि ये युवा खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी गुरुग्राम और हरियाणा का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे।