NCRअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

सनातन वैदिक राष्ट्र अभियान के तहत महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने संतों से की सहयोग की अपील

गुरुग्राम। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने सनातन वैदिक राष्ट्र की स्थापना के उद्देश्य से देश भर के धर्मगुरुओं से सहयोग का आह्वान किया है। इस अवसर पर उनके साथ श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर की पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी, यति यतींद्रानंद गिरी, यति शंकरानंद गिरी और पंडित सुनोज शास्त्री प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि उनके शिष्यों का एक दल देश भर के संत-महात्माओं और धर्मगुरुओं से संपर्क साधेगा। यह दल संतों को एक विशेष पत्र सौंपकर सनातन धर्म और समाज के भविष्य से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श तथा मार्गदर्शन प्राप्त करने का आग्रह करेगा। उन्होंने कहा कि देश में सनातन परंपराओं और वैदिक मूल्यों पर आधारित राष्ट्र निर्माण के लिए वैचारिक समर्थन जुटाना। महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी इस अभियान के उद्देश्यों को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने की दिशा में कार्य करेंगी। शिष्यों का समूह समाज में धर्म रक्षा, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और पारिवारिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रति जागरूकता फैलाएगा। इस अभियान के माध्यम से संत समाज को जातियों और पंथों के विभाजन से ऊपर उठकर एकजुट होने और राष्ट्र हित में सुझाव साझा करने की अपील की गई है।