गुरुग्राम। राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर के न्यायाधीश सीपी जोशी ने वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किए। उन्होंने मंदिर परिसर स्थित वीआईपी लाउंज में अध्यात्मचर्चा में भी भाग लिया। उक्त जानकारी सिद्ध योग मठ गुरुग्राम के पीठाधीश्वर स्वामी बाल योगी डॉ. अलख नाथ अवधूत महाराज ने दी। उनका कहना है कि न्यायाधीश सीपी जोशी की यह यात्रा नितांत व्यक्तिगत और आध्यात्मिक रही। काशी आगमन के दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर देश में शांति, समृद्धि और न्याय व्यवस्था की मजबूती की प्रार्थना की। मुलाकात के दौरान स्वामी जी और न्यायमूर्ति सी.पी. जोशी के बीच भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना तथा समाज में धर्म और न्याय की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ। स्वामी अलख नाथ अवधूत महाराज ने न्यायमूर्ति सी.पी. जोशी के न्याय में उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने

