NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थाक्रिकेटदेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में खिलाडिय़ों ने दिखाया अनुशासन और कराटे तकनीकों का हुनर

गुरुग्राम। यूएफओ अकादमी इंडिया द्वारा कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें अकादमी के युवा खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट अनुशासन, कड़ी मेहनत और अपार उत्साह के साथ हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन कराटे तकनीकों, आत्मरक्षा कौशल, उच्च आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया। संस्था के अध्यक्ष डा. प्रवीण कुमार व महासचिव कपिल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अजीत कटारिया मौजूद रहे। उन्होंने संस्था के प्रयासों व खिलाडिय़ों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है, अपितु जीवन में आगे बढऩे के अनेक अवसर हासिल होते हैं। वर्तमान में देश के अनेकों खिलाड़ी विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। खेलों में खेल भावना का परिचय देते हुए कड़ी मेहनत करें ताकि आप सभी आगे बढ़ सकें। डा. प्रवीण का कहना है कि येलो बेल्ट श्रेणी की परीक्षा में विराट, विराज, आरुषी, अक्ष, महिमा, सक्षम, जय राज, निमी, वैभवा, प्रहार्हा, सृष्टि, शिवानुशु और माही, ऑरेंज बेल्ट श्रेणी में प्रज्ञा शर्मा, सृष्टि विश्वकर्मा, वाची और जतिन, ग्रीन बेल्ट में शिवांगी, पलक और नैतिक तथा ब्लैक बेल्ट श्रेणी में यश कदम और चिराग कुमार ने अपने असाधारण प्रदर्शन का परिचय देकर सबका ध्यान आकर्षित किया। सफल खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने के लिए कोच करन शर्मा, आरती भारद्वाज, दीपेंद्र सिंह और रीतु शर्मा मौजूद रहे।