NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

केओडी में लगी भीषण आग, काफी नुकसान हुआ

गुरुग्राम। सेक्टर-29 में बने किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाडिय़ों लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग बुझने तक यह थियेटर पूरी तरह से जल चुका था।गुरुग्राम में किंगडम ऑफ ड्रीम्स भारत का पहला लाइव मनोरंजन और थिएटर स्थल था। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने जुलाई 2022 में इसे सील कर दिया था। तब से यह बंद ही पड़ा है। बुधवार दोपहर को यहां शोशा शो के लिए बनाए गए थियेटर में आग लग गई। लकड़ी, प्लास्टिक व अन्य उत्पादों से बना यह थियेटर देखते ही देखते पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया। आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। आग बुझाने में टीमें जुट गई। यहां लगी आग से उठता धुआं कई किलोमीटर तक उठता नजर आया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की घटना दोपहर करीब पौन दो बजे की है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए आधा दर्जन से ज्यादा फायर की गाडिय़ां और भारी संख्या में बचाव दल को तैनात किया गया। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने में जुटे हैं। गनीमत रही कि इमारत पहले से बंद थी। अभी तक किसी के हताहत होने या मलबे में फंसे होने की खबर नहीं है। फाइनेंस विवादों और कानूनी अड़चनों के कारण केओडी पिछले कई सालों से पूरी तरह बंद पड़ा है। अंदर भारी मात्रा में कबाड़, लकड़ी, कपड़े और पुराने शो का सामान रखा हुआ था। फायर अधिकारियों का मानना है कि इसी ज्वलनशील सामान की वजह से आग तेजी से फैल गई। स्थानीय पुलिस और फायर टीम मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अंदर घुसे लोगों द्वारा सिगरेट/कचरा जलाने को वजह माना जा रहा है।