NCRNewsTechnologyUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्यविदेश

निप्पॉन पेंट इंडिया ने गुरुग्राम में लॉन्च किया नियो होम्स हाई-टेक रीटेल स्टोर

गुरुग्राम।पेंट और कोटिंग्स निर्माता निप्पॉन पेंट इंडिया ने अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करते हुए साइबर सिटी गुरुग्राम के द कॉन्शिएंट वन मॉल में अपने पहले विशिष्ट और अनुभव-आधारित नियो होम्स रिटेल स्टोर के शुभारंभ की घोषणा निप्पॉन पेंट ग्रुप के प्रबंध निदेशक शरद मल्होत्रा व डेकोरेटिव कोटिंग्स बिजनेस के अध्यक्ष मार्क टाइटस ने की है, जो उपभोक्ताओं के लिए काफी लाभप्रद होगा। निप्पॉन पेंट ग्रुप के प्रबंध निदेशक शरद मल्होत्रा का कहना है कि हम उपभोक्ताओं के घर के नवीनीकरण के पारंपरिक दृष्टिकोण को बदलने का प्रयास कर रहे हैं। केवल उत्पाद बेचने पर नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतरीन सेवा उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है। मार्क टाइटस का कहना है कि नियो होम्स एक ही छत के नीचे सभी उत्पाद मिल सकेंगे। नियो होम्स एक स्टोर ही नहीं, अपितु एक ऐसा डिजायल स्टूडियो है जहां उपभोक्ता रंगों के माध्यम से अपने घर की सटीक तश्वीर पहले ही देख सकते हैं। उपभोक्ताओं की जीवनशैली और उनकी भावनाओं को ध्यान में रखकर उनके घरों को सजाने व संवारने में प्रतिष्ठान पूरी मदद करेगा। उनका यह भी कहना है कि गुरुग्राम में हुआ यह लॉन्च किया गया स्टोर बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का एक अहम हिस्सा है। आने वाले समय में देश के अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार के स्टोर खोले जाएंगे।