NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

एक सप्ताह में 21 हजार 410 चालान, वाहन चालकों पर लगाया 1.71 करोड़ से अधिक का जुर्माना





गुरुग्राम। यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत शहर की सडक़ों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा पिछले एक सप्ताह के भीतर कुल 21,410 चालान काटे गए हैं, जिसके तहत उल्लंघनकर्ताओं पर 1 करोड़ 71 लाख 77 हजार 400 रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। सडक़ अनुशासन सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे 48, द्वारका एक्सप्रेसवे और मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस बेहद सख्त नजर आ रही है। पुलिसकर्मियों ने सीधे सडक़ों पर मुस्तैद रहकर कुल 12,320 चालान किए। जिनमें मुख्य रूप से लेन चेंज के 1,492 चालान, रॉंग साइड ड्राइविंग के 1,237 चालान, गलत पार्किंग के 1,204 चालान, बिना हेलमेट के कुल 1,503 चालान, ड्रंकन ड्राइविंग के 559 चालान, बिना सीट बेल्ट के 528 चालान शामिल हैं। एनएचएआई के अत्याधुनिक कैमरों और ड्रोन तकनीक की मदद से 9,090 चालान ऑनलाइन किए गए। इसमें सबसे ज्यादा मामले नो-एंट्री उल्लंघन (3,690) और लेन चेंज (3,620) के दर्ज किए गए। एक तरफ जहाँ पुलिस नियमों को तोडऩे वालों के खिलाफ सख्त है, वहीं दूसरी तरफ आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस के सुरक्षा रथ ने शहर में 15 अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान 412 से अधिक नागरिकों और छात्रों को यातायात नियमों, आपातकालीन नंबर डायल 112 और ट्रैफिक हेल्पलाइन 1095 के बारे में शिक्षित किया गया। गुरुग्राम की यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग आम नागरिकों को ट्रैफिक मित्रा के रूप में अपने साथ जोड़ रहा है। इसके लिए एक आधिकारिक स्ह्रक्क जारी की गई है। अब तक 188 से अधिक नागरिकों ने इसके लिए आवेदन किया है, जिनमें से 39 ट्रैफिक मित्रा की ट्रेनिंग ट्रैफिक टावर स्थित टेक सेंटर में पूरी हो चुकी है। इसके अलावा विभिन्न संस्थानों के सहयोग से 800 से अधिक ट्रैफिक मार्शल भी तैयार किए जा चुके हैं। इच्छुक व्यक्ति का गुरुग्राम का स्थायी निवासी होना या यहाँ कार्यरत होना जरूरी है। आवेदक शिक्षित, शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ और निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करने का इच्छुक होना चाहिए। इसके आवेदन फॉर्म पुलिस उपायुक्त (यातायात) कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। यातायात पुलिस गुरुग्राम ने आम जनता से अपील की है कि वे सडक़ों पर जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें। अभियान को सफल बनाने के लिए नियमों का पूरी तरह पालन करें, ताकि खुद का और दूसरों का जीवन सुरक्षित बनाया जा सके।