गुरुग्राम। जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद के पिता व भांजे के आकस्मिक निधन पर सरस्वती एंक्लेव आरडब्ल्यूए के वाइस चेयरमैन रणवीर अत्री ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। रणवीर अत्री का कहना है कि एक ही परिवार में 2 प्रियजनों का इस तरह असमय चले जाना बेहद हृदयविदारक है। इस दुखद क्षण को सहन करना किसी भी परिवार के लिए बेहद कठिन है। इस बेहद कठिन समय में वह और पूरा समाज जयहिंद परिवार के साथ खड़ा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और जयहिंद परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दुखद घड़ी में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी नवीन जयहिंद के निवास स्थान पर पहुंचकर या संदेशों के माध्यम से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की है और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
नवीन जयहिंद के पिता व भांजे के आकस्मिक निधन पर किया शोक व्यक्त

