NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

बाल संस्कार कक्षा में दी गई अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा

गुरुग्राम। आधुनिक युग में बच्चों को अपनी सनातन संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़े रखने के लिए सेक्टर 9ए स्थित सामुदायिक केंद्र परिसर में बाल संस्कार कक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें चिराग वेलफेयर फाण्उडेशन द्वारा जरुरमंद परिवारों के बच्चों के लिए निशुल्क संचालित स्कूल के बच्चों व शिक्षकों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया। फाउण्डेशन के प्रेम प्रकाश मेहता ने बताया कि बाल संस्कार कक्षा में श्रीगौरी शंकर मंदिर के धर्माचार्य हरीश उपाध्याय द्वारा बच्चों को जहां भारतीय संस्कृति के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया गया, वहीं योगाचार्य शिवम ने उन्हें योगाभ्यास कराया।  हरीश उपाध्याय का कहना है कि संस्कार कक्षा के दौरान बच्चों को न केवल शिक्षा और संस्कारों का महत्व समझाया गया, अपितु उन्हें दैनिक जीवन में बड़ों का आदर करने और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा दी गई। उन्होंने बच्चों को कहानियों और उदाहरणों के माध्यम से सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं से अवगत कराया। उनका कहना है कि आज की युवा पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक और सांस्कृतिक ज्ञान देना बेहद जरूरी है। संस्कार पाठशाला का उद्देश्य बच्चों के चरित्र का निर्माण करना है ताकि वे आगे चलकर एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बन सकें। ओउम् ध्वनि का अभ्यास कराया गया। इस प्रकार की कक्षाएं आज के डिजिटल दौर में बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के साथ-साथ उन्हें सनातन संस्कृति से जोडऩे का काम करती हैं।