NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

जिस संस्थान के रहे छात्र, वहीं से कृष्ण कुमार चौहान हुए सेवानिवृत

गुरुग्राम। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हथीन में कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारी कृष्ण कुमार चौहान कई दशकों तक सेवा करने के बाद सेवानिवृत हो गए। उनकी सेवानिवृति के अवसर पर भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। सभी ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कार्यशैली की मुक्त कंठ से सराहना की। उनका कहना है कि कृष्ण कुमार चौहान ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने सदैव संस्थान और विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया तथा अपने सरल, सहज और सहयोगात्मक व्यवहार से सभी का सम्मान प्राप्त किया। गौरतलब है कि कृष्ण कुमार चौहान स्वयं आईटीआई हथीन के छात्र रहे और इसी संस्थान में सेवा करते हुए सेवानिवृत्त हुए। इस प्रकार उनका जीवन संस्थान से विद्यार्थी से लेकर कर्मचारी तक की प्रेरणादायक यात्रा का उदाहरण बन गया है। उनके सहकर्मियों ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना करते हुए विदा किया। उनकी सेवानिवृति पर क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।