NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

लंबित मांगों को लेकर 11 मई तक जारी रहेगी कर्मचारियों की हड़ताल

गुरुग्राम। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों हड़ताल को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर किया है, इसलिए नगरपालिका कर्मचारी संघ ने निर्णय लिया है कि आगामी 11 मई तक हड़ताल जारी रहेगी। यदि सरकार ने 10 मई तक हड़ताल की मांगों का समाधान नहीं किया तो संघ इसके बाद हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में परिवर्तित करने का भी निर्णय लेगा। उक्त बात कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नगर पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों के छटनीग्रस्त कर्मचारियों की नौकरी बहाल कर विभाग के रोल पर किया जाए, उत्पीडऩ की कार्यवाही रोकी जाए, झूठे मुकदमे वापिस लिए जाएं, 26 सफाई कर्मी नेताओं का सर्विस ब्रेक समाप्त किया जाए एवं 2023 में की गई हडताल अवधि का वेतन दिया जाए तथा अन्य 17 सूत्रीय मांगों का समाधान शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार फरीदाबाद की घटना में घायल हुए लोगों का न तो उपचार करा रही है और न ही मृतक कर्मचारियों के परिजनों को न्याय मिल रहा है।  प्रदेश के सफाई कर्मचारी अब इस गुलामी ठेकेदारी कच्ची नौकरी से छुटकारा पाकर अन्य कर्मचारियों की भांति पक्का काम पक्का रोजगार चाहते हैं इस न्याय की लड़ाई में शहरों के आम नागरिकों को भी सफाई सेवको के संघर्ष में सहयोग करना चाहिए। सातवें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता बसन्त कुमार ने की तथा मंच का संचालन महेश कुमार व भारत कांगड़ा ने किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ की राज्य सह सचिव सुशीला देवीख् महिला सब कमेटी की राज्य सह कन्वीनर अनीता देवी, सोनिया देवी, राजेश कुमार, कैलाश संगेलिया अन्य नेता उपस्थित रहे। बसंत कुमार ने कहा कि गुरुग्राम में हड़ताल पूर्ण रूप से सफल है और शहर में गंदगी का आलम है प्रशासन द्वारा जबरन सफाई का काम करने का प्रयास पूरी तरह से फेल है। सभी छटनी ग्रस्त कर्मचारी ठेके में लगे कर्मचारियों एवं वाल्मीकि समाज के सभी भाई बहनों से न्याय समानता बराबरी के आंदोलन में सहयोग करने की अपील भी की।