NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत लोकतंत्र, विकास और जनविश्वास की जीत : राव नरबीर सिंह*

गुरुग्राम।हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रदेश की जागरूक जनता, समर्पित कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने असम तथा पुडुचेरी में भी पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह देशभर में भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत है।कैबिनेट मंत्री ने कहा यह परिणाम केवल एक चुनावी जीत नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र के नेतृत्व में जनविश्वास, संगठन की मजबूती और समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का प्रतिफल है। पश्चिम बंगाल की जनता ने स्पष्ट रूप से विकास, सुशासन और स्थिरता को प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने के प्रयासों ने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राव ने कहा किे यह जीत वंदनीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और उनकी जन्मभूमि की जनता के विश्वास का भी सम्मान है। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए पार्टी ने राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और समर्पण के साथ काम किया। उनका अनुशासन, परिश्रम और जनसंपर्क ही इस सफलता की मजबूत नींव बना। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विशेष रूप से बधाई दी।राव नरबीर सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आधारभूत ढांचे, निवेश, रोजगार और जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलेगी और प्रदेश समृद्धि की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।