गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यालय, गुरुकमल में पूरे जोश, उत्साह एवं उल्लास के साथ भव्य जश्न मनाया गया।इस अवसर पर गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की तथा पटाखे फोड़कर और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय उत्सव मनाया।
जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि यह जीत पश्चिम बंगाल की जनता का सुशासन, विकास और राष्ट्रवाद के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम ममता बैनर्जी के कुशासन, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मार्ग चुनते हुए भाजपा को अपना समर्थन देकर नई दिशा देने का कार्य किया है।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकास की जो गंगा बह रही है उसी विश्वास के साथ बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। यह जीत आने वाले समय में बंगाल को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक पहुंचाएगी।गुरुग्राम मेयर राजरानी मल्होत्रा* “पश्चिम बंगाल में जनता ने विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए भाजपा को प्रचंड समर्थन दिया है। यह जीत लोकतंत्र की शक्ति और जन-आकांक्षाओं की विजय है। मैं सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को हृदय से बधाई देती हूँ।भाजपा हरियाणा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष *उषा प्रियदर्शी* ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं के विकास में किए गए अभूतपूर्व कार्यों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि “पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत नारी शक्ति, सुशासन और विकास की जीत है। मातृशक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों और संकल्पों पर भरोसा जताते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की महिलाएं अब बदलाव और सशक्त नेतृत्व के साथ खड़ी हैं। यह विजय राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। मैं सभी कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से मातृशक्ति को हार्दिक बधाई देती हूँ।”इस अवसर पर भाजपा हरियाणा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव, प्रशिक्षण विभाग प्रदेश सह प्रमुख रश्मि अग्रवाल, जिला महामंत्री अजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष अलीशा तोमर, जिला कार्यालय प्रभारी यादराम जोया, मीडिया सह प्रभारी राजन चौहान, वरुण चौहान, बीएलए वन भूपेंद्र यादव, बीएलए दो प्रवीण शर्मा, सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

