NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

अग्रिशमन कर्मियों की हड़ताल 12वें दिन रही जारी

गुरुग्राम। अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल 12वें दिन भी जिला प्रधान साहून खान की अध्यक्षता में सैक्टर 29 स्थित दमकल केंद्र पर जारी रही। हड़ताल का संचालन जोगिंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही मांगों को सरकार लगातार अनदेखा कर रही है। जिसको लेकर कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। 22 सूत्रीय मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया तो हड़ताल को और आगे बढ़ाया जाएगा। उनका कहना है कि फरीदाबाद अग्निकांड पीडि़तों के लिए 1 करोड़ और नौकरी की मांग बरकरार अग्निशमन (दमकल) विभाग के कर्मचारियों और हरियाणा सरकार के बीच जारी गतिरोध और गहरा गया है। अपनी मांगों को लेकर पिछले 11 दिनों से हड़ताल पर बैठे दमकल कर्मचारियों की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। कर्मचारी नेताओं राजेश कुमार, ज्ञान चंद, तेजपाल ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को पूरा समर्थन दिया। उनका कहना है कि दमकल कर्मचारियों ने 2268 स्वीकृत पदों पर सभी कच्चे कर्मचारियों के मर्ज करके समान काम-समान वेतन देने और 2 साल की पॉलिसी बनाकर उन्हें पक्का करने की मांग दोहराई इसके साथ जोखिम भरे काम को देखते हुए सभी कर्मचारियों को पुलिस की तर्ज पर हर महीने 5000 रुपये जोखिम भत्ता देने की मांग की गई। उनकी अन्य मांगों में वर्दी व धुलाई भत्ते में बढ़ोतरी, पुरानी पेंशन बहाली, समय पर मेडिकल भत्ता और निजीकरण पर रोक लगाकर विभाग का विस्तार करना शामिल है। धरने पर महावीर शर्मा, दलजीत शर्मा, सतपाल, नवीन, राजकुमार, अनिल कुमार, सुरजीत, हरिओम, नरेंद्र यादव और इकबाल ने संबोधित किया धरने में सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।