NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

सनातन वैदिक राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए निकाली गई पदयात्रा

गुरुग्राम। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के शिष्य यति महादेवानंद गिरि द्वारा अपने सहयोगियों के साथ सनातन वैदिक राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए मां गंगा के तट से पदयात्रा आरंभ की गई है। सभी गंगा जल लेकर दूधेश्वरनाथ मठ के लिए रवाना हुए, जहाँ देवाधिदेव भगवान महादेव शिव व जगदजननी मां जगदम्बा से सनातन धर्म की रक्षा और राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की जाएगी। पदयात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान बृजघाट रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंडित गौरव मिश्रा, पंडित विनय मिश्रा, और गजेंद्र त्यागी खिलवाई सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे। संतों और भक्तों ने अमृत परिसर स्थित पारद शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित किया। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज शिष्यों को आशीर्वाद देने के लिए विशेष रूप से उपस्थित थे। उनके साथ महाकाली पीठ हनुमत धाम मुरादनगर की पीठाधीश्वर व महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी, यति महादेवानंद गिरी, स्वामी राम विशाल दास, स्वामी अभिराम दास और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि संत समाज और देश के नागरिकों को धर्म, संस्कृति और आत्मरक्षा के विषयों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे समाज को सद्बुद्धि, शक्ति और विजय प्रदान करें तथा सनातन धर्म के मार्ग में आने वाली चुनौतियों का समाधान हो सके। यह पदयात्रा दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहाँ भगवान महादेव को जल अर्पित कर देश और समाज की उन्नति, शांति तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण की कामना की जाएगी। यात्रा के दौरान आयोजकों द्वारा धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश भी दिया जा रहा है।