NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

शिवा पार्क में शिव शीतल जल प्याऊ शुरू, महादेव के त्रिशूल की भी हुई स्थापना

गुरुग्राम। स्वास्तिक फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-5 स्थित शिवा पार्क में रविवार को शिव शीतल जल प्याऊ का विधिवत उद्घाटन वार्ड-35 के पार्षद परविंदर कटारिया और विधायक मुकेश शर्मा के सुपुत्र अनुज शर्मा के कर कमलों से हुआ। भीषण गर्मी में राहगीरों और आमजन को राहत देने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। इस दौरान शिवा पार्क में महादेव के त्रिशूल की भी स्थापना की गई।
इस अवसर पर स्वास्तिक फाउंडेशन के इस नेक कार्य के लिए अतिथियों ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वास्तिक फाउंडेशन समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहती है। संस्था के कार्यों से समाज के लोग प्रेरित होते हैं। माता शीतला के मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह पार्क आराम का भी स्थल बन गया है। संस्था के संरक्षक बनवारी लाल सैनी ने कहा कि संस्था का हमेशा यही प्रयास रहता है कि जनमानस और प्रकृति की सेवा में किसी तरह की कमी ना रहे। शिवा पार्क सिर्फ पार्क ना होकर यह आस्था का भी केंद्र बन गया है।
संस्था के अध्यक्ष राज सैनी बिसरवाल और कोषाध्यक्ष शिव शंकर मौर्य ने बताया कि कभी कूड़े के ढेरों से भरा रहने वाला यह पार्क अब संस्था के पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से सुंदर और स्वच्छ पार्क में बदल चुका है। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य शिवा पार्क को लेजर वैली पार्क की तर्ज पर विकसित करना है, जहां फुहारे और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर लोगों को बेहतर वातावरण दिया जा सके। कार्यक्रम में सलाहकार हितेश सैनी, कृष्ण गोपाल रोहिल्ला, कुलविंदर यादव, शशि देशवाल, पवन शर्मा, स्वास्तिक रसोई के अध्यक्ष अभिषेक सैनी, आरडब्ल्यूए सचिव अदलखा, राजीव, आशु सैनी, विशु सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।