NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

शिक्षकों के लिए ब्रह्माकुमारीज ने किया विशेष राजयोग सत्र का आयोजन

गुरुग्राम। सशक्त शिक्षक, उज्ज्वल भविष्य विषय के तहत जिले के हेलीमंडी क्षेत्र स्थित धार्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज के सेवा केंद्र पर शिक्षकों के लिए विशेष राजयोग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें गुरुग्राम, पटौदी व रेवाड़ी से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। सेवा केंद्र की प्रभारी बीके श्वेता ने शिक्षकों को राजयोग का गहन अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि राजयोग के माध्यम से ही स्वयं को आंतरिक रूप से सशक्त रखा जा सकता है और सशक्त शिक्षक ही उज्जवल भविष्य का निर्माण करता है। राजयोग से ही  नैतिक और आध्यात्मिक मूल्य जागृत होते हैं।  जो आज के समय में शिक्षा जगत के लिए बेहद अनिवार्य हैं। बीके प्रेम ने मूल्य-आधारित विभिन्न ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। बीके अनीता व बीके ईश्वर रानी ने कहा कि राजयोग के नियमित अभ्यास ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। इसके प्रभाव से न केवल मानसिक शांति मिली, अपितु आपसी रिश्तों में भी अभूतपूर्व सुधार आया है। आयोजन में शामिल सभी शिक्षकों ने सत्र की सराहना करते हुए कहा कि दैनिक जीवन की भागदौड़ और मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए ऐसे सकारात्मक सत्र समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, ताकि वे ऊर्जावान रहकर राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकें। आयोजन को सफल बनाने में सेवा केंद्र के पदाधिकारी, सदस्यों का बड़ा सहयोग रहा।