गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद एनआईटी स्थित बीके चौक (माता जी चौक) से हार्डवेयर चौक तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता के साथ आयोजित इस पदयात्रा में लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और विकास का संदेश दिया गया।पदयात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम विधानसभा विधायक मुकेश शर्मा, राज्यमंत्री गौरव गौतम, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, गुरुग्राम भाजपा जिला प्रभारी संदीप जोशी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की प्रमुख उपस्थिति रही।इस अवसर पर गुरुग्राम भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान, जनविश्वास और जागरूक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से सुनिश्चित होती है। उन्होंने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे संवेदनशील विषय को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक और जिम्मेदार राजनीतिक संवाद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सुशासन और जनहित के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित है। संगठन का उद्देश्य जन-जन तक विकास और सुशासन की योजनाओं की जानकारी पहुँचाना तथा जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना है।भाजपा गुरुग्राम के जिला मीडिया प्रभारी अजय दुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशाल पदयात्रा में गुरुग्राम भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में जिला महामंत्री मनीष सैदपुर एवं अजीत यादव सहित जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और गुरुग्राम भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों के मंत्री, विधायक, महापौर, पार्षद, जिला परिषद सदस्य, सरपंच तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब,

