NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्यस्वास्थ्य

रोटरी क्लब सिविल लाइंस ने जिला बार एसोसिएशन को उपलब्ध कराई एम्बुलेंस

गुरुग्राम। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी रोटरी क्लब ऑफ़ गुडग़ांव सिविल लाइन्स द्वारा अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य और आपातकालीन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिला बार एसोसिएशन को एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है। इसी क्रम में जिला न्यायालय के नए भवन के सर छोटूराम हॉल परिसर में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता व क्लब के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा शामिल हुए और उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस प्रकार के प्रयास समाज में मानवीय संवेदनाओं और आपसी सहयोग की मजबूत मिसाल पेश करते हैं। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सुमन दहिया ने न्यायाधीश को एम्बुलेंस की चाबी सौंपी। सुमन दहिया का कहना है कि जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों व उनके परिजनों के लिए यह एंबूलैंस 24 घंटे पूरी तरह से नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। इसे अधिवक्ताओं के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है। रविंद्र जैन ने बताया कि क्लब द्वारा अदालत परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा के लिए 6 वाटर कूलर लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त क्लब समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधरोपण और मैमोग्राफी शिविर जैसे विभिन्न जनकल्याणकारी आयोजन भी करता रहा है। रोटरी क्लब सिविल लाइंस और जिला बार एसोसिएशन के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर एसोएिसशन के प्रधान सीके शर्मा, राहुल धनखड़, अजय चौधरी, प्रवेश यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता एसएस चौहान, सतबीर महलावत, एडवोकेट अजय गुलिया, नवीन गुप्ता, राजीव वत्स, गुरुग्राम टैक्स बार प्रधान अनुज शर्मा, अशीमा गर्ग, राजबाला शर्मा, आरती जैन, एडवोकेट संदीप अनेजा, पूर्व प्रधान बी.के. रंजन, आगामी प्रधान रविन्द्र यादव, गगन सिंह, अरुण गोड़, हेमंत शर्मा, पूनम सैनी और हर्षित आहूजा, डॉ. रविन्द्र गुगनानी आदि मौजूद रहे।