गुरुग्राम। भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने भाजपा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और सशक्त नेतृत्व हैं। भाजपा नेतृत्व ने डॉ अर्चना गुप्ता की संगठन क्षमता, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, सामाजिक सक्रियता और समर्पित कार्यशैली को देखते हुए उन्हें हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। उनकी नियुक्ति के साथ ही वे लगभग 43 वर्ष बाद हरियाणा भाजपा की दूसरी महिला प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं। इससे पहले वर्ष 1980 में डॉ. कमला वर्मा ने यह जिम्मेदारी संभाली थी।भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के अनुभवी, कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा एवं गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के मार्गदर्शन में हरियाणा निरंतर विकास और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में डॉ. अर्चना गुप्ता जैसी अनुभवी एवं कर्मठ नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। आने वाले समय में हरियाणा भाजपा संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच जनहितकारी योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और सेवा कार्यों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा तथा प्रदेश में भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत होगा।इस अवसर पर भाजपा गुरुग्राम जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप यादव, मीडिया सह प्रभारी वरुण चौहान, मन की बात कार्यक्रम जिला संयोजक अजय दुआ, मनीष उल्हावास एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
भाजपा की रीति, नीति और संगठनात्मक संस्कृति को नई ऊर्जा देंगी डॉ अर्चना गुप्ता

