गुडग़ांव, लॉकडाउन का पालन शहरवासी घरों में ही रहकर कर
रहे हैं। जरुरतमंदों को विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भोजन आदि भी उपलब्ध करा
रही हैं, ताकि कोई भूखा न रहे। सामाजिक संस्था देवदूत फूड बैंक भी पिछले
3 सप्ताह से सैक्टर 12 व राजीव नगर क्षेत्र में जरुरतमंदों को दोनों समय
का भोजन उपलब्ध कराने में जुटा है। संस्था के अध्यक्ष पंकज गुप्ता का
कहना है कि एक माह से लोग घरों में बंद हैं। वे अपने आपको समाज से अलग न
समझें, इसलिए उनकी इच्छा के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जहां
बड़ों के लिए दाल-रोटी, चावल आदि तो बच्चों के लिए फलों का जूस, मैगी,
पास्ता आदि भी दिया जा रहा है। मंगलवार को तो संस्था ने महिलाओं की रुचि
को ध्यान में रखते हुए गोल-गप्पे भी राजीव नगर क्षेत्र में वितरित किए।
उनका कहना है कि प्रतिदिन करीब 600 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा
है।

Comment here