NCRअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशराजनीतिराज्य

तीसरे चरण के लॉकडाउन का तीसरा दिन कंटेनमेंट क्षेत्र को छोडक़र लोगों की आवाजाही हुई शुरु शराब के ठेके खुलने पर दिखाई दी लंबी-लंबी कतारें हेयर कंटिंग सैलून भी खुले, किया जा रहा है सामाजिक दूरी का पालन

गुडग़ांव, कोरोना वायरस से बचाव के प्रयास में लगाए गए
तीसरे चरण के लॉकडाउन के तीसरे दिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक
शर्तों के साथ यातायात सामान्य दिखाई दिया। शहर के मुख्य सदर बाजार को
छोडक़र विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रही।
हालांकि कपड़ा, जूता, ज्वैलर्स व हौजरी आईटम्स की दुकानें अभी बंद हैं।
शहरवासी अपने वाहनों में सवार होकर आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी करने के
लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खुली दुकानों पर पहुंच रहे हैं। प्रदेश
सरकार ने बुधवार को कंटेनमेंट क्षेत्रों को छोडक़र अन्य सभी क्षेत्रों में
शराब की बिक्री करने वाले ठेकों को खोलने की अनुमति भी दे दी है। शहर के
अधिकांश क्षेत्रों स्थित शराब के ठेकों पर शराब खरीदने वालों की
लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। ऐसा लग रहा था कि मानों शराब का सेवन
करने वाले लोग बेसब्री से शराब के ठेके खोलने की प्रतीक्षा कर रहे हों।
कुछ शराब के ठेके 2-3 घंटे बाद ही बंद हो गए। बताया जाता है कि इन ठेकों
पर बड़ी संख्या में शराब उपलब्ध नहीं थी। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं
का बाजार भी गर्म है। कतार में लगे शराब खरीदने वाले कई-कई बोतल शराब व
पेटियां ले जाते दिखाई दिए। हालांकि प्रदेश सरकार ने देशी व अंग्रेेजी
शराब की कीमतों में भारी वृद्धि कर दी है, लेकिन लॉकडाउन के सामने शराब
में की गई वृद्धि शायद शराब का सेवन करने वालों के सामने कोई मायने नहीं
रखती। लॉकडाउन में हेयर कंटिंग सैलून खोलने की भी अनुमति दे दी गई है।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कंटेनमेंट क्षेत्र को छोडक़र सैलून खुले
दिखाई दिए। धनवापुर रोड स्थित एक सैलून के संचालक सुबोध कुमार का कहना है
कि सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया जा रहा है। हेयर कंटिंग में इस्तेमाल
होने वाले कपड़े को दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। सैनिटाइजर का
छिडक़ाव व अन्य बचाव के सभी उपाय भी गंभीरता से किए जा रहे हैं, ताकि
कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।

Comments (4)

  1. В джунглях игр, где любой сайт стремится зацепить обещаниями быстрых выигрышей, рейтинг топ 10 онлайн казино
    становится именно той ориентиром, что ведет сквозь дебри обмана. Для профи да начинающих, которые пресытился от пустых обещаний, это инструмент, чтобы ощутить реальную выплату, будто вес золотой ставки у ладони. Минус пустой болтовни, только реальные площадки, в которых отдача не лишь число, а ощутимая везение.Подобрано по поисковых запросов, словно ловушка, что захватывает топовые актуальные тренды по интернете. В нём отсутствует роли к шаблонных фишек, всякий элемент как ставка в игре, там обман выявляется немедленно. Профи видят: по России тон речи с иронией, там ирония притворяется под совет, даёт избежать обмана.На https://don8play.gitbook.io/don8play-docs/untitled данный рейтинг ждёт как готовая раздача, приготовленный на игре. Загляни, когда желаешь ощутить ритм реальной азарта, минуя обмана да провалов. Тем что ценит ощущение удачи, это словно держать карты в ладонях, минуя смотреть на экран.

  2. game xn88 không ngừng nỗ lực để mang lại những trải nghiệm cá nhân hóa sâu sắc cho từng phân khúc khách hàng. Từ giao diện đồ họa sang trọng đến hệ thống âm thanh sống động, tất cả đều được tinh chỉnh nhằm mang lại sự hài lòng tuyệt đối cho người chơi. TONY03-27O

Comment here