NCRNewsअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

गुरुग्राम में मील्ह ने खोला नया एक्सक्लूसिव शोरूम

गुरुग्राम। प्रीमियम घरेलू उपकरणों की जर्मन निर्माता कंपनी मील्ह ने भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-1 स्थित प्लाजा मॉल में शुक्रवार को अपने नए एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया।यह बात महरौली रोड स्थित प्लाजा मॉल में शोरूम का उद्घाटन करते हुए मील्ह यूएई एवं इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सवाया सवाया मील्ह इंडिया के कंट्री मैनेजर सुनील पुनिया ने कही। इस दौरान दावर्स ओपन वल्र्ड के वीरेंद्र और मानव दावर ने संयुक्त रूप से किया। यह नया शोरूम भारत में मील्ह का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है और यह इस क्षेत्र के बढ़ते लग्जरी मार्केट में कंपनी के विश्वास को दर्शाता है। गुरुग्राम का तेजी से बढ़ता लग्जरी रेजिडेंशियल मार्केट शहर का विस्तारित कॉर्पोरेट परिदृश्य और विकसित होता शहरी बुनियादी ढांचा प्रीमियम होम अप्लायंस ब्रांड्स के लिए नए अवसर खोल रहा है। आज घर के मालिक ऐसे उपकरणों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो डिजाइन, तकनीक और कार्यक्षमता का बेहतरीन संगम हों। एमडी ने कहा कि इस यह शोरूम दिल्ली-एनसीआर के विवेकशील और लग्जरी पसंद ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जहां ग्राहक जर्मन कारीगरी, इंजीनियरिंग और आकर्षक डिजाइन का बेजोड़ संगम देख सकेंगे।