NCRदेश

कोरोना से देश की रक्षा करते वक्त कर्मियों की मृत्यु हो जाने पर मिले शहीद का दर्जा : रोहताश बेदी

गुडग़ांव, कोरोना वायरस की रोकथाम करने में जिला
प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य, पुलिस व अन्य
विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी अपनी जान की परवाह न करते हुए पूरा
सहयोग दे रहे हैं, ताकि जिलेवासी कोरोना के संभावित प्रकोप से बच सकें।
समाजसेवी रोहताश बेदी ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि इस वैश्विक
महामारी का सामना करने के लिए चिकित्सक, पुलिस, डिफेंस, अद्र्धसैनिक बल,
स्वास्थ्य व सफाईकर्मी आदि जुटे हुए हैं। ये लोग अपनी जान की परवाह न
करते हुए चौबीसों घंटे कोरोना को हराने के प्रयास में जुटे हैं। उनका
कहना है कि यदि इनमें से किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उसे शहीद
का दर्जा दिया जाए तथा उसके परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि,
परिवार के सदस्य को एक सरकारी नौकरी व अन्य सुविधा भी दी जाएं। उनका कहना
है कि जैसे एक सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए लड़ता-लड़ता अपने
प्राण दे देता है, वैसे ही अलग-अलग विभाग के लाखों कर्मचारी कोरोना से
देशवासियों को बचाने के लिए लड़ रहे हैं तो सरकार का भी फर्ज बन जाता है
कि उन्हें भी समुचित सम्मान दिया जाए।

Comment here