गुरुग्राम। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल ने शुक्रवार को फर्रुखनगर अनाज मंडी का दौरा कर मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।चेयरमैन ने मंडी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि विकास के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।निरीक्षण के दौरान चेयरमैन वेदपाल ने किसानों, व्यापारियों और मार्केट कमेटी के पदाधिकारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों को जोडऩे वाली हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सडक़ों के जीर्णोद्धार, मंडी की चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने तथा मंडी परिसर में अटल किसान कैंटीन शुरू करने की मांग रखी। इस पर चेयरमैन ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।वेदपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर विपणन व्यवस्था, मजबूत ग्रामीण संपर्क मार्ग तथा कृषि अवसंरचना उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार लगातार निवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अन्नदाता की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार का लक्ष्य है कि हर किसान आर्थिक रूप से सशक्त बने, उसकी आय में निरंतर वृद्धि हो और प्रदेश का कृषि क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छूए। इस अवसर पर जोनल एडमिनिस्ट्रेटर जितेंद्र कुमार, जोनल विपणन अधिकारी राजीव चौधरी, जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी विनय यादव, एसई राजेश कुमार, कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव मनीष कुमार, उप चेयरमैन कंवरपाल चौहान, समिति सदस्य श्रीभगवान खैटावास, पंकज यादव, जगदीश गुरावलिया, मनोज चौहान, राजू, राजेंद्र सैनी, सतपाल सैनी मौजूद रहे।
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन ने किया मंडी का निरीक्षण

