गुरुग्राम। सामाजिक संस्था मित्र सभा सेक्टर 4-7 की कार्यकारिणी की आम सभा का आयोजन सेक्टर-4 स्थित जिमखाना क्लब में संस्था के अध्यक्ष राजन चढ्ढा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें संस्था के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। अध्यक्ष राजन चड्ढा ने बताया कि महासचिव बलदेव बजाज ने वर्ष 2025-26 के दौरान सभा द्वारा आयोजित सामाजिक, सांस्कृतिक व संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तृत वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष अनिल ग्रोवर और लेखा परीक्षक किशोर पाहुजा ने 31 मार्च तक का ऑडिटेड आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सराहा। सभा के संरक्षक धर्म सागर व वरिष्ठ समाजसेवी एचएस चावला विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से 2 मुख्य निर्णय लिए गए, जिनमें वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल को सर्वसम्मति से आगामी एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया और सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने के आए सुझाव का सभी सदस्यों ने स्वागत किया। बैठक में सदस्यों ने भजन, प्रेरणादायक प्रसंग और हास्य-व्यंग्य प्रस्तुत कर वातावरण को खुशनुमा बनाए रखा। इसके साथ ही मई से जुलाई माह के दौरान जन्मदिन वाले सदस्यों का सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष सरदाना व अन्य पदाधिकारियों का सहयोग रहा।
सर्वसम्मति से एक वर्ष के लिए बढ़ा मित्र सभा की कार्यकारिणी का कार्यकाल

