गुरुग्राम।धार्मिक संस्था यमुना परिवार काउंसिल द्वारा भारत मंडपम में राष्ट्रीय अभियान माँ यमुना जी का संरक्षण एवं जन-संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। शिक्षाविद् डा. सविता उपाध्याय का कहना है कि परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष एवं काउंसिल के मुख्य संरक्षक स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव, शुभांकर मिश्रा, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, डॉ. एसएस अग्रवाल, महेंद्र शर्मा, राकेश बिंदल, सत्य भूषण जैन व रंजना गर्ग आदि शामिल रहे। आयोजन में युवा गायक सत्यम उपाध्याय ने अपनी भक्तिमय संगीतमय प्रस्तुति से सभागार में उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। राधाकृष्ण और माँ यमुना की महिमा को समर्पित उनकी सुरमयी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर उन्हें स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज व अन्य अतिथियों ने उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया। डा. उपाध्याय ने कहा कि सत्यम देश के विभिन्न प्रदेशों में अपनी प्रस्तुति दे चुका है। 19 वर्ष के सत्यम ने मात्र 11 वर्ष की आयु में 4 वल्र्ड रिकॉर्ड बनाए है और उन्हें हिंदुस्तान गौरव अवार्ड-2019, ‘भारत गौरव रतन अवार्ड-2018’, भारत श्री अवार्ड-2018, ‘राजीव गाँधी एक्सीलेंस अवार्ड-2016’,‘इण्डिया अचीवमेंट अवार्ड-2017’आदि से नवाजा जा चुका है। फिल्म जगत में भी सत्यम ने एंट्री कर ली है। उसने एक शॉर्ट फिल्म में गायिका अल्का याज्ञिक व जावेद अली के साथ अपनी आवाज भी दी है।
सत्यम उपाध्याय की भक्तिमय प्रस्तुति ने बाँधा समां

