NCRNewsUncategorizedअध्यात्मअर्थव्यवस्थादेशबिज़नेसराजनीतिराज्य

श्री श्याम संध्या में बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

गुरुग्राम। सैक्टर 9ए में भव्य श्री श्याम संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर समिति के सदस्यों सहित आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरा माहौल बाबा श्याम के जयकारों और भक्तिभाव से सराबोर नजर आया। श्री श्याम संध्या के दौरान आमंत्रित भजन गायकों ने एक से बढक़र एक सुरीले और भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां दीं। बाबा श्याम के दरबार को अलौकिक रूप से सजाया गया था, जहाँ अखंड जोत के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। धर्माचार्य हरीश उपाध्याय ने बताया कि कैसे भगवान श्री कृष्ण ने बर्बरीक के महान बलिदान से प्रसन्न होकर उन्हें कलयुग में अपने नाम श्याम से पूजे जाने का वरदान दिया था। आचार्य ने कहा कि जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा के दरबार में आता है, शीश के दानी उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। कार्यक्रम के अंत में बाबा श्याम की भव्य आरती उतारी गई और सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।