गुरुग्राम। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी संस्था श्री दुर्गा रामलीला कमेटी जैकबपुरा की नई कार्यकारिणी का आगामी 2 वर्ष के लिए प्रधान कपिल सलूजा ने विधिवत रुप से गठन कर दिया गया है और सभी सदस्यों को पूर्ण निष्ठा, समर्पण की शपथ भी दिलाई गई। जिनमेंं केसी नारंग, राम प्रकाश ठाकुर, देवेंद्र जैन, दलीप भारद्वाज, नरेश सैनी, संजय भसीन, प्रदीप मोदी एवं राजेश जैन को संरक्षक, बनवारीलाल सैनी चेयरमैन, सतीश माचीवाल व विकास गुप्ता सह-चेयरमैन, कपिल सलूजा प्रधान, मुकेश राज वरिष्ठ उपप्रधान, जगभूषण गुप्ता, दीपक दुआ व दलीप सिवान उपप्रधान, अशोक प्रजापत महासचिव, गगन गुलाटी व अमित सैनी सह-सचिव, गगनदीप सैनी व संजय माचीवाल संगठन मंत्री, प्रदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष, खुशी राम गौला व हंसराज गुप्ता सह-कोषाध्यक्ष, राज कुमार सैनी प्रेस सचिव एवं रजनीश पाहुजा लेखा परीक्षक के रुप में शामिल हैं। रामलीला के तकनीकी और कलात्मक पक्ष को सुदृढ़ करने के लिए एसके शर्मा विधि सलाहकार, यशपाल सैनी रंगाचार्य, अशोक सौदा मुख्य कला निर्देशक, तिजेंद्र सैनी कला निर्देशक, पुनीत सहगल, भव्य सलूजा व गोविंद सिवान मंच सज्जा प्रभारी, सचिन वर्मा रूप सज्जा प्रभारी, संजय माचीवाल, गगनदीप सैनी, नवीन वर्मा, गौरव सैनी व भुवन जैन संग्रह कक्ष प्रभारी तथा रोहताश मीणा प्रमुख व्यवस्था संचालक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कमल सलूजा, उमेश सैनी, आशीष गुप्ता एवं हेमंत प्रजापति को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। नवनियुक्त प्रधान कपिल सलूजा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि श्री दुर्गा रामलीला कमेटी का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पूरी टीम एकजुट होकर और आपसी समन्वय के साथ प्रभु श्रीराम की भव्य एवं दिव्य लीलाओं का मंचन करेगी, जिससे गुरुग्राम की सांस्कृतिक विरासत और अधिक सुदृढ़ होगी।
श्री दुर्गा रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, सौंपी जिम्मेदारियां

